आप अगर साथ है,तो जिंदगी साथ है
आप अगर साथ है,तो जीत भी साथ है |
इक ज़स्बा दिल में है,
इक सपना आँखों मे
मेरी मंजिल सामने खड़ी |
बड़ी मुश्किल राहे थी,
पर दिल में चाहे थी |
लो फैसले की आ गई घडी |
आप अगर साथ है ,तो जिंदगी साथ है
आप अगर साथ है ,तो जीत भी साथ है |
दिल में एहसास है, खास है
हमसे उम्मीदे लगी
दुनिया से आज हम तो टकराएंगे |
अगर हर दिल अपने साथ हो |
हर उम्मीद आपकी, हर अरमान आपका
विश्वासों को हम कंधे पे लिए
दुनिया से लड़ेंगे, आगे ही बढ़ेंगे
हिम्मत ले के हम तो चल दिए |
आप अगर साथ है , तो डर की क्या बात है ?
आप अगर साथ है ,तो मुश्किलों पे मात है |
आप अगर साथ है,तो जिंदगी साथ है
आप अगर साथ है,तो जीत भी साथ है |
– स्वानंद किरकिरे
Jul 28, 2012 @ 14:01:07
very good poem.
Why not promote India’s simplest Gujarati script in writing Hindi and take it to the national level?